पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रांची प्रेस क्लब ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में रांची प्रेस क्लब के सदस्यों और पत्रकारों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब परिसर में पाकिस्तान का पुतला जलाकर इस घिनौने हमले की कड़ी निंदा

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रांची प्रेस क्लब ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
Advertisement

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में रांची प्रेस क्लब के सदस्यों और पत्रकारों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब परिसर में पाकिस्तान का पुतला जलाकर इस घिनौने हमले की कड़ी निंदा की गई और शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Also Read : झारखंड में डीलिस्टिंग सहित 7 अहम मुद्दों को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया और केंद्र सरकार से मांग की कि इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकारों और अन्य सदस्यों ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और यह समय है कि देश एकजुट होकर आतंक के सरपरस्तों को करारा जवाब दे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को समर्थन देता आ रहा है, और यह हमला उसकी उसी नीति का परिणाम है।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *