झीमड़ी कांड: युवती का मूल धर्म की रक्षा करते हुए प्रशासन परिजनों को सौंपे : रंगनाथ महतो

Ranchi : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झीमड़ी गांव में एक युवती के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है। मामले को लेकर बजरंग दल झारखंड प्रदेश के संयोजक रंगनाथ महतो ने प्रेस

झीमड़ी कांड: मूल धर्म की रक्षा कर प्रशासन ने परिजनों को सौंपा युवती को – रंगनाथ महतो
Advertisement

Ranchi : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झीमड़ी गांव में एक युवती के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है। मामले को लेकर बजरंग दल झारखंड प्रदेश के संयोजक रंगनाथ महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे सुनियोजित ‘जिहादी षड्यंत्र’ करार दिया।

रंगनाथ महतो के अनुसार, झीमड़ी निवासी रीता महतो को उसी गांव के तस्लीम अंसारी और उसके परिवार द्वारा हथियार के बल पर डरा-धमका कर जबरन अगवा किया गया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बंगाल में धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना झारखंड धर्म स्वतंत्र अधिनियम – 2017 की स्पष्ट अवहेलना है, जिसके तहत किसी को भी डराकर, बहलाकर या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना कानूनन अपराध है।

श्री महतो ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं बरतता है, तो हिंदू समाज का विश्वास प्रशासन से उठ जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा, यह झारखंड है, बंगाल नहीं। जहां धर्मांतरण की आग को हिंदू समाज चुपचाप सहेगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की निर्दोष हिंदुओं को परेशान करना बंद किया जाए और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

गांव की युवती के कथित अपहरण और धर्म परिवर्तन मामले में प्रशासन सकारात्मक पहल करते हुए युवती को उसके मूल धर्म में बरकरार रखते हुए सुरक्षित परिजनों को सौंपे। इससे क्षेत्र में उभरती नाराज़गी और संभावित आंदोलन को टालने में मदद मिलेगी।हालांकि, बजरंग दल ने संकेत दिया है कि यदि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हुई, तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *