प्रख्यात पशु वैज्ञानिक डॉ. सुशील प्रसाद का निधन, बीएयू में शोक की लहर

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशु उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पशु वैज्ञानिक डॉ. सुशील प्रसाद का सोमवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष के थे और इसी वर्ष अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले थे। Also

प्रख्यात पशु वैज्ञानिक डॉ. सुशील प्रसाद का निधन, बीएयू में शोक की लहर
Advertisement

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशु उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पशु वैज्ञानिक डॉ. सुशील प्रसाद का सोमवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष के थे और इसी वर्ष अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

Also Read : जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025: चुनावी कार्यक्रम में बदलाव, जानें कब होगा मतदान

डॉ. प्रसाद बीएयू के वेटनरी संकाय में डीन के रूप में भी कार्यरत थे। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और अकादमिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे निदेशक प्रशासन, अपर निदेशक अनुसंधान, प्रसार शिक्षा, और सांस्कृतिक समन्वयक जैसे पदों की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे। उन्होंने पशुधन विकास से जुड़ी कई राष्ट्रीय परियोजनाओं में प्रधान अन्वेषक के रूप में काम किया।

रांची पशुचिकित्सा महाविद्यालय से बीवीएससी और एमवीएससी की पढ़ाई के बाद उन्होंने 1989 में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

डॉ. प्रसाद अपने पीछे पत्नी सविता प्रसाद, पुत्र सूचित सौरभ और अनुज संजय प्रसाद को छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर बीएयू के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे समेत विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों और छात्रों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विश्वविद्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *