- गुदड्डी में भी लाल होता है यह कहावत चरितार्थ कर दिखाया ऋषभ राज पांडेय ने।
हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड के दैहर पंचायत निवासी अनूप कुमार पांडेय सहायक अध्यापक का बड़ा पुत्र ऋषभ राज पांडेय का चयन विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान में लेक्चरर के पद में हुआ है। ऋषभ कुमार पांडेय ने बताया यह सब चयन का श्रेय मेरे माता-पिता और शिक्षकों को जाता है जिनके कुशल मार्गदर्शन पर चलकर और हमारी कड़ी मेहनत के बदौलत यह पद प्राप्त हुआ है। ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने ऋषभ पांडेय को क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए धन्यवाद दिया है। वहीं सहायक अध्यापक अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि मेरा बड़ा पुत्र ऋषभ राज पांडेय शुरू से ही लग्न सिंल और मेहनती रहा है। इसकी पढ़ाई देश के विभिन्न राज्यों में होने के पश्चात आज विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर सीटीपीएल,लेक्चरर के पद पर हुआ है। जिसके बाद हम सब परिवारों में काफी खुशी का माहौल है।



