सलैया में चंद घंटों में तैयार किया सड़क मार्ग, सामुदायिक सहभागिता की अनूठी मिसाल

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में भक्ति, त्याग और सामुदायिक एकजुटता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। श्री वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रामीणों ने जनशक्ति

सलैया में चंद घंटों में तैयार किया सड़क मार्ग, सामुदायिक सहभागिता की अनूठी मिसाल
Advertisement

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में भक्ति, त्याग और सामुदायिक एकजुटता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। श्री वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रामीणों ने जनशक्ति और इच्छाशक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए दशकों पुरानी सड़क की समस्या का समाधान चंद घंटों में कर दिया।ज्ञात हो कि विसर्जन मार्ग पर रास्ता नहीं होने के कारण वर्षों से प्रतिमा विसर्जन एवं ग्रामीणों के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

इस बार विसर्जन के दौरान जब यह समस्या सामने आई, तो स्थानीय रैयतों ने समाजहित में अपनी निजी जमीन दान देने की घोषणा कर दी। जमीन उपलब्ध होते ही ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जेसीबी मशीनों और हाइवा वाहनों द्वारा मोरम डालने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। पूरे गांव के लोगों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और देखते ही देखते दुर्गम स्थान पर एक सुगम सड़क तैयार हो गई। यह पहल अब सलैया गांव के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद माता के जयकारों और विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। इस कार्य से ग्रामीणों ने यह सिद्ध कर दिया कि सामूहिक प्रयास और सहभागिता से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद ने जमीन दाताओं और ग्रामीणों के प्रयास की सराहना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि दानदाताओं का यह त्याग समाज के लिए मिसाल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल उर्फ टिंकू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि यशराज साहा, समाजसेवी केदार मंडल सहित पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश दास, कोषाध्यक्ष रोहित प्रसाद, सचिव परमेश्वर पंडित तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक कार्य में भागीदारी निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *