Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Rajendra Institute of Medical Sciences (रिम्स) में मंगलवार शाम मरीज के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों ओर के लोगों को चोटें आई हैं।
बताया गया कि चतरा से आए एक मरीज के इलाज और जांच को लेकर परिजनों और जूनियर डॉक्टर के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट रोकने और विवाद शांत कराने पहुंची एक महिला भी इस घटना में घायल हो गई।
अस्पताल में मौजूद लोगों ने मामले की सूचना Bariatu Police Station को दी। पुलिस के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

