महुआ शराब की जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Hazaribagh : जिले के कटकमदाग क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस बनने से यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, घटना कटकमदाग के

महुआ शराब की जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Advertisement

Hazaribagh : जिले के कटकमदाग क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस बनने से यह घटना हुई।

जानकारी के अनुसार, घटना कटकमदाग के कुद गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास एक घर में हुई। बताया गया कि वहां सेफ्टी टैंक का इस्तेमाल अवैध महुआ शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। शराब निकालने की प्रक्रिया के दौरान जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे तीन लोग बेहोश हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को आनन-फानन में कटकमसांडी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई।

मृतकों के बारे में बताया जा रहा है कि वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और लंबे समय से महुआ शराब के कारोबार से जुड़े हुए थे। शराब बनाने के लिए सेफ्टी टैंक का इस्तेमाल किया जाता था।

इस घटना के बाद पूरे कटकमदाग इलाके में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.