सदर अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं से हुआ लैस

Ranchi। रांची के सदर अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक सुपर स्पेशियलिटी विभाग की शुरुआत हो चुकी है। यहां मिलने वाली सेवाओं का लाभ लेकर मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। यहां गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल आंकोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी, हेमेटोलॉजी, कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को

Advertisement

Ranchi। रांची के सदर अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक सुपर स्पेशियलिटी विभाग की शुरुआत हो चुकी है। यहां मिलने वाली सेवाओं का लाभ लेकर मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। यहां गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल आंकोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी, हेमेटोलॉजी, कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श दे रहे हैं व उनका उपचार कर रहे हैं।

अगले सप्ताह कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए डेडिकेटेड कैंसर वार्ड की शुरुआत होगी।

वहीं अस्पताल के छठे तल्ले में 10 बेड की डायलिसिस यूनिट भी बनायी गयी है, जहां नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ नवीन कुमार बर्णवाल की देखरेख में किडनी से संबंधित मरीज की डायलिसिस हो रही है। इस दौरान मरीज को किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक उनका समुचित इलाज करने के लिए भी तत्पर हैं। यूरोलॉजी विभाग में ओपीडी की सेवा छह दिन मरीजों को मिलती है। सदर अस्पताल में कीमोथेरेपी की शुरुआत भी हो चुकी है।

अनोखी परम्परा, यहां कुंवारी कन्याएं पूजती हैं राक्षस के पैर

कार्डियोलॉजी विभाग के लिए कार्डियक केयर और क्रिटिकल केयर यूनिट भी बनाया गया है। यहां चार बेड चिन्हित कर रखे गए हैं। वहीं यूरोलॉजी के लिए छह बेड चिन्हित किए गए हैं। मरीज की संख्या बढ़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त बेड उपलब्ध है।

सुपर स्पेशियलिटी विभाग में ये चिकित्सक नियुक्त

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी : डॉ जयंत घोष (ओपीडी-सोमवार बुधवार और शुक्रवार) मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को एंडोस्कोपी के लिए उपलब्ध।

यूरोलॉजी : डॉ प्रशांत (बुधवार, शुक्रवार), डॉ पंकज (मंगलवार, गुरुवार), डॉ शैलेंद्र(सोमवार, शानिवर)।

कार्डियोलॉजी: डॉ राजेश झा (सोमवार और गुरुवार)

मेडिकल आंकोलॉजिस्ट : डॉ गुंजेश (बुधवार और शुक्रवार)

सर्जिकल आंकोलॉजिस्ट: डॉ प्रकाश भगत(सप्ताह में सभी दिन उपलब्ध हैं)

नेफ्रोलॉजी: डॉ नवीन कुमार बर्णवाल (दोपहर 2 से 4 बजे तक हर रोज)

कार्डियोलॉजी : डॉ राजेश झा (सोमवार और गुरुवार)

हेमेटोलॉजी : डॉ अभिषेक रंजन (सप्ताह में सभी दिन उपलब्ध)।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.