आज रांची में होगी सरना धर्म कोड महारैली,जुटेंगे देश-विदेश के आदिवासी

रांची। राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान से जुड़े विभिन्न आदिवासी संगठनाें की ओर से आज रांची के मोरहाबादी मैदान में वृहद सरना धर्म कोड महारैली का आयाेजन किया जा रहा है। इस महारैली में संगठनों की ओर से बड़ी संख्या में आदिवासियों के

Advertisement

रांची। राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान से जुड़े विभिन्न आदिवासी संगठनाें की ओर से आज रांची के मोरहाबादी मैदान में वृहद सरना धर्म कोड महारैली का आयाेजन किया जा रहा है। इस महारैली में संगठनों की ओर से बड़ी संख्या में आदिवासियों के भाग लेने का दावा किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश के सरना धर्मावलंबी भी आएंगे।

 

महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार से आगामी जनगणना के विहित परिपत्र के धर्म कॉलम में सातवें धर्म के रूप में सरना धर्म शामिल करने, कॉमन सिविल कोड लागू नहीं करने, पेसा कानून और समता जजमेंट लागू करने और पारसनाथ मरंगबुरू आदिवासी समुदाय के पूजा स्थल के रूप में अधिसूचित करने पर प्रस्ताव लाकर केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.