सनसनीखेज महिलाओं को गर्भवती करो, 5 लाख पाओ षड्यंत्र का पर्दाफाश

Navada : बिहार के नवादा जिले में एक ऐसा चौंकाने वाला साइबर ठगी मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। एक गिरोह ने ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस’ के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को गर्भवती महिलाओं की सहायता के नाम

सनसनीखेज महिलाओं को गर्भवती करो, 5 लाख पाओ
Advertisement

Navada : बिहार के नवादा जिले में एक ऐसा चौंकाने वाला साइबर ठगी मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। एक गिरोह ने ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस’ के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को गर्भवती महिलाओं की सहायता के नाम पर मोटी रकम कमाने का झांसा दिया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नवादा साइबर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Also Read : वायरल वीडियो: ट्रैफिक पुलिस पर सड़क पर हमला, रांची पुलिस की साख पर सवाल

गिरफ्तार आरोपियों में एक सेना के जवान का बेटा भी शामिल है, जिसने इस ठगी की योजना में सक्रिय भूमिका निभाई। गिरोह सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन चला रहा था, जिसमें दावा किया जाता था कि जो व्यक्ति नि:संतान महिलाओं को गर्भवती कर देगा, उसे 5 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

इतना ही नहीं, यदि गर्भधारण नहीं होता, तब भी 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का झांसा दिया जा रहा था। यह ऑफर सुनने में जितना अजीब लगता है, असल में उतना ही खतरनाक था। कई भोले-भाले लोग इस योजना के झांसे में आकर ठगी के शिकार हो गए और अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई गंवा बैठे।

पुलिस के अनुसार, यह स्कैम पूरी तरह से सुनियोजित था। फर्जी वेबसाइट, नकली दस्तावेज, डिजिटल पेमेंट लिंक और कॉल सेंटर जैसी व्यवस्थाएं बनाई गई थीं ताकि ठगी को असली दिखाया जा सके। गिरोह उन लोगों की भावनाओं को निशाना बना रहा था जो संतानहीनता जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे।

यह मामला न केवल साइबर अपराध के बढ़ते दायरे को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि किस तरह संवेदनशील मुद्दों का फायदा उठाकर लोगों की भावनाओं और जेब दोनों से खेला जा रहा है।

नवादा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील और संगीन मामला है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *