एडीजी रैंक के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ। राज्य सरकार ने बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रैंक के सात अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश को मुख्यालय से संबद्ध किया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, आईपीएस पीयूष आनंद को अपर पुलिस

Advertisement

लखनऊ। राज्य सरकार ने बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रैंक के सात अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश को मुख्यालय से संबद्ध किया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, आईपीएस पीयूष आनंद को अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी के पद से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर नयी तैनाती दी है। प्रेमचंद मीना को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, प्रेम प्रकाश को प्रयागराज से हटाते हुए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबंद्ध किया है। राजकुमार को बरेली जोन से हटाकर लॉजिसटिक्स, भानू भास्कर को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज बनाया है। इससे पहले वह कानपुर के एडीजी पद पर तैनात थे। ए सतीश गणेश को जीआरपी को एडीजी के पद पर नियुक्त किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *