WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
मरक्केश। मोरक्को में शुक्रवार देर रात भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए। 6.8 तीव्रता वाले भूकंप से कम-से-कम 300 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 11.11 बजे भूकंप के झटके ने लोगों को दहला कर रख दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

