नोटों से बनी कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचा शिव भक्त

हरिद्वार। कांवड़ में आस्था विभिन्न रंगों में नजर आ रही है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कांवड़िये भिन्न-भिन्न प्रकार की कांवड़ों का निर्माण करते हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। यहां एक शिव भक्त नोटों से बनी कांवड़िया

Advertisement

हरिद्वार। कांवड़ में आस्था विभिन्न रंगों में नजर आ रही है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कांवड़िये भिन्न-भिन्न प्रकार की कांवड़ों का निर्माण करते हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। यहां एक शिव भक्त नोटों से बनी कांवड़िया लेकर पहुंचा।

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर दिल्ली से आए एक कांवड़िये मोहित ने 20 रुपये के नोटों की कांवड़ बनाया है। इस कांवड़ को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मोहित ने बताया कि 20 रुपये के नोटों से बनी इस कांवड़ की कुल लागत 30 हजार रुपये है। मोहित ने बताया कि उसका मन था कि इस बार वो भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए नोटों की कांवड़ बनाए। उन्होंने ये पैसे कड़ी मेहनत से कमा कर भोलेनाथ को अर्पित किए हैं।

साथ ही मोहित ने बताया कि वो इससे महंगी कांवड़ बनाना चाहता था, लेकिन वो इतने ही पैसे जमा कर पाया। मोहित ने कहा कि इस बार उसने 20 रुपये के नोटों से 30 हजार रुपये की कांवड़ बनाई है, लेकिन अगली बार उन्होंने 50 रुपये के नोटों की कांवड़ बनाने की बात कही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *