प्रल्हाद जोशी ने की ईसीएल एवं बीसीसीएल के प्रदर्शन की समीक्षा

Durgapur: कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार को दुगार्पुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री, एयरपोर्ट से धनबाद के लिए रवाना हो गये जहां बीसीसीएल में उनका हार्दिक स्वागत किया

Advertisement

Durgapur: कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार को दुगार्पुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री, एयरपोर्ट से धनबाद के लिए रवाना हो गये जहां बीसीसीएल में उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

इस दौरान कोयला मंत्री ने ईसीएल एवं बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की एवं दोनों कंपनियों के चालू वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने वार्षिक उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने तथा ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में सीआईएल के चेयरमैन पीएम प्रसाद, ईसीएल के सीएमडी एपी पंडा, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, ईसीएल के निदेशक (वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) आहूति स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना निलेन्दु कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि राय, बीसीसीएल के निदेशकगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *