कोडरमा। कोडरमा स्टेशन के समीप फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे एक मालगाड़ी की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद आरपीएफ के जवान ने मौके पर पहुंचकर रेलवे लाइन से शव को हटवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




