दिल्ली में छह मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक छह मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली

दिल्ली में छह मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Advertisement
  • दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक छह मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक छह मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। रेस्क्यू टीम मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही है। बचावकर्मी लगातार मलबे की जांच कर रहे हैं, ताकि अगर कोई व्यक्ति अंदर फंसा हो तो उसे जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

अब तक 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद अब तक छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बाकी लोगों की स्थिति और उन्हें अस्पताल भेजे जाने को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

सरकारी प्रतिनिधि ने बताया कि मलबे के अंदर अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। इसी वजह से बचाव दल बिना समय गंवाए लगातार काम कर रहा है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।

फिलहाल इमारत गिरने की वजह क्या रही, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *