50 लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली पहुंचकर यहां भारत घूमने की बजाए ड्रग तस्करी के धंधे में शामिल हीरोइन की खरीद बिक्री में इनवॉल एक विदेशी ड्रग तस्कर को द्वारका जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 50 लाख

Advertisement

नई दिल्ली। टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली पहुंचकर यहां भारत घूमने की बजाए ड्रग तस्करी के धंधे में शामिल हीरोइन की खरीद बिक्री में इनवॉल एक विदेशी ड्रग तस्कर को द्वारका जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 50 लाख कीमत की फाइन क्वालिटी की ड्रग्स बरामद की गई है। इसके साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी पुलिस ने जप्त किया है।

डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी रामअवतार की देखरेख में इंस्पेक्टर सुभाष चंद, हेड कांस्टेबल संदीप, अश्विनी आदि की टीम ने इस मामले का खुलासा करने में कामयाबी पाई है। ड्रग तस्कर के पास से 55.30 ग्राम ड्रग बरामद किया है। पुलिस टीम को इस ड्रग तस्कर के बारे में सूचना मिली थी कि यह मोहन गार्डन के होली चौक के पास आने वाला है। उसी सूचना पर पुलिस ने वहां पर ट्रैप लगाया। जैसे ही यह शख्स वहां पहुंचा इसे पुलिस टीम ने दबोच लिया।

हालांकि इस दौरान यह अपने कद काठी का फायदा उठाकर पुलिस की पकड़ से भागने की पूरी कोशिश की। लेकिन अलर्ट पुलिस टीम गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। पूछताछ में पता चला कि यह टूरिस्ट वीजा पर 6 साल पहले भारत आया था। फिर यहां पर रहकर गोरखधंदा करने लगा। वीजा एक्सपायर होने के बावजूद यह वापस नहीं गया और लगातार ड्रग तस्करी में शामिल रहा। आगे की कार्रवाई पुलिस टीम और कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *