पश्चिम सिंहभूम (झारखंड)। पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा क्षेत्र में टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार सुबह आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
सर्च ऑपरेशन रेंगड़ा एवं बरकेला क्षेत्र में नक्सलियों को घेरने को लेकर शुरू किया गया है। इस दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा का एक जवान घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




