बिग बॉस 16 : शालीन भनोट संग अपने रिश्ते को लेकर टीना दत्ता ने मारी पलटी

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और दर्शकों के बीच इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में इस शो

Advertisement

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और दर्शकों के बीच इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में इस शो के कंटेस्टेंट शालीन भनोट और टीना दत्ता की कमेस्ट्री को देखकर फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर सीरियस है और उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा का है। शो में शालीन को टीना के सामने अपने दिल का हाल बयां करते हुए भी देखा गया था। लेकिन अब शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

शो के इस लेटेस्ट प्रोमो में टीना दत्ता सलमान खान से कह रही हैं, “मुझे यहां पर बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस हो रहा है, मैं बॉन्ड बनाने की कोशिश करती हूं, लेकिन कुछ तो खामियां हैं, कोई मुझसे बात नहीं करता।”

शालीन संग अपने रिश्ते को लेकर भी टीना दत्ता ने बड़ा बयान दिया। इस प्रोमो में टीना कह रही हैं, “शालीन के साथ मेरी दोस्ती है, मुझे नहीं पता कि बाहर क्या दिख रहा है और क्या नहीं?” वहीं जब सलमान टीना से कहते हैं कि आप दोनों के बीच दोस्ती जैसा दिख नहीं रहा है बाहर और आपने आई लव यू भी तो बोला है शालीन को। तो इस पर टीना कहती हैं, “मैंने केवल दोस्त होने के नाते शालीन को आई लव यू बोला है, मैं उसे अच्छे से जानती तक नहीं हूं सर।”

शो के इस प्रोमो के सामने आने के बाद यह तो साफ़ हो गया है कि टीना शालीन संग अपने रिश्ते को लेकर सीरियस नहीं है, वहीं इस प्रोमो के सामने आने के बाद टीना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.