दनुआ घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 4 वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत; 3 गंभीर घायल

झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक के बाद एक चार वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
दनुआ घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 4 वाहनों को मारी टक्कर

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक के बाद एक चार वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक 409 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चार वाहनों को ट्रेलर ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात दनुआ घाटी से वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने लगातार चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 409 वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य में मदद शुरू की।

एक की मौत, तीन गंभीर घायल

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद चौपारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रेलर की रफ्तार कितनी थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। दुर्घटना के बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.