WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Chatra : झारखंड के चतरा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 35वीं बटालियन में तैनात जवान प्रह्लाद सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जवान चतरा के सिमरिया स्थित शिला पिकेट पर तैनात था। बताया जा रहा है कि उसने अपने ही सर्विस हथियार से खुद को गोली मारी।
जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद सिंह झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही चतरा एसपी और SSB 35वीं बटालियन के कमांडेंट शिला पिकेट पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
अधिकारियों ने जवान के साथी जवानों से घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



