भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में ‘कृषि उद्यमी सह बागवानी सखी’ कार्यक्रम का समापन

Ranchi : भारतीय स्टेट बैंक – ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI-RSETI), बादु चौक, कांके, रांची में आयोजित 13 दिवसीय ‘कृषि उद्यमी सह बागवानी सखी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस कार्यक्रम में खलारी, बुढ़मु और नगड़ी ब्लॉक की 33 महिला प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 'कृषि उद्यमी सह बागवानी सखी' कार्यक्रम का समापन
Advertisement

Also Read : झारखंड में मौसम का तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांके के माननीय विधायक श्री सुरेश बैठा ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

संस्थान के निदेशक रंजीत कुमार झा ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं अपने गांव में रहकर ही स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में ऐसे कई निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें आगामी 23 अप्रैल से ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण शुरू होने वाला है।

इस अवसर पर शंकाय सदस्य बिरवल कुमार, इंद्रजीत कुमार और कार्यालय सहायक अनुभव कुमार मिश्रा, विधायक कार्यालय प्रभारी गौरी शंकर महतो भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.