Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरकन गांगो पंचायत के छुतहरी कटिया में सोमवार रात्रि लगभग1:00 बजे 20 से 25 हाथियों के झुंड ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय छुतहरीकटिया के गोदाम का खिड़की और दरवाजा तोड़कर डेढ़ क्विंटल चावल चट कर गये और सामान बिखेर दिया। इस बात की जानकारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने देते हुए बतलाया कि हाथियों के आतंक से रात भर ग्रामीण दहस्त में रहे।
Also Read : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में ‘कृषि उद्यमी सह बागवानी सखी’ कार्यक्रम का समापन
रात भर लोग आग जलाकर किसी तरह अपना जान बचाए। विद्यालय में रखे 162 केजी चावल खा गया और सामान को बिखेर दिया।वही इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग को दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




