जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क दो स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आज “भविष्य के नेताओं को आकार देना” विषय छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा आज के इस आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्यूरशिप विश्वविद्यालय के लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थियों

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन
Advertisement

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क दो स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आज “भविष्य के नेताओं को आकार देना” विषय छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा आज के इस आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्यूरशिप विश्वविद्यालय के लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। आज के इस कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई तत्पश्चात प्रथम सत्र में जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कॉरपोरेट मेंटर सह प्रख्यात टीसीएस कंपनी के सर्विस डिलीवरी मैनेजर आशीष कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों से कॉरपोरेट कनेक्ट विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। दूसरे सत्र में संस्था के एडिशनल डायरेक्टर चंद्रकांत सिंह ने कॉर्पोरेट जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी विद्यार्थियों से साझा की।

अंतिम सत्र में संस्था के निदेशक डॉ भूपेंद्र सोम ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों से बी स्कूल में जीवन विषय पर अपने अनुभव साझा किए। आज के इस पूरे सत्र के दौरान दिल्ली से आए विद्याथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उपस्थित बक्ताओं के कई महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल जवाब भी किए।

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्यूरशिप विश्वविद्यालय से आए प्रोफेसर डॉ अमित सिंह खोखर एवम प्रोफेसर सुधीर कुमार ने जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा इस तरह कार्यक्रम आयोजित करने की प्रशंसा करते हुए बताया की हमारे संस्था के विद्यार्थियों को आज खुशी कि बात है की आज समस्त छात्र देश की नामी मैनेजमेंट संस्था का भ्रमण कर इस स्तर के कार्यक्रम में भाग लिए। आज के इस कार्यक्रम का समस्त विद्यार्थियों के जीवन में अहम भूमिका है, जहां आज एक छत के नीचे हमारे छात्र कॉरपोरेट के साथ साथ शैक्षणिक विकास के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल किए।

कार्यक्रम के अंत में जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने दिल्ली स्किल यूनिवर्सिटी से आए इतनी बड़ी संख्या में अपने संस्थान परिसर में आए समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के लिए इस तरह के कॉरपोरेट के साथ साथ शैक्षणिक विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कई और कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात की। इस दौरान समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपनिदेशक डॉ रुचि रायत, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ शालिनी शर्मा, ऑपरेशन प्रमुख अमित रंजन, डिजिटल प्रमुख हृष्व रवि, आशीष तोमर, अभिनय राज, एडमिन प्रमुख दीपक भाटी समेत समस्त समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *