पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल में जेम विंटर वर्कशॉप का सफल आयोजन

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की ओर से पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल परिसर में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पीवीयूएनएल की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास

पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल में जेम विंटर वर्कशॉप का सफल आयोजन
Advertisement

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की ओर से पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल परिसर में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पीवीयूएनएल की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

कार्यशाला का उद्घाटन श्री ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल एवं श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), श्री मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्री ज़ियाउर रहमान, एचओएचआर, सहित पीवीयूएनएल की सीएसआर और एचआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

एक सप्ताह तक चलने वाली इस कार्यशाला में आसपास के गांवों से चयनित 26 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को कला एवं शिल्प, गणित और विज्ञान की बुनियादी समझ, भावनात्मक एवं शारीरिक विकास, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

अपने संबोधन में सीईओ श्री ए. के. सहगल ने कहा कि बेटियां समाज की अनमोल धरोहर हैं और उनका सशक्तिकरण भविष्य के निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती रेनू सहगल ने भी ऐसे कार्यक्रमों को बालिकाओं के आत्मबल और आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला बताया।

पीवीयूएनएल की यह पहल शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *