दो कांस्य पदक जीतने वाली अंजना कुमारी का सुदेश महतो ने किया भव्य सम्मान

मुकेश रंजन Ranchi: झारखंड की प्रतिभाशाली वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। जॉर्जिया (यूरोप) के बतुमी में आयोजित बतुमी ओपन इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप-2026 में दो कांस्य पदक जीतने वाली अंजना को गुरुवार को

दो कांस्य पदक जीतने वाली अंजना कुमारी का सुदेश महतो ने किया भव्य सम्मान

मुकेश रंजन 

Ranchi: झारखंड की प्रतिभाशाली वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। जॉर्जिया (यूरोप) के बतुमी में आयोजित बतुमी ओपन इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप-2026 में दो कांस्य पदक जीतने वाली अंजना को गुरुवार को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने अपने बुकरु स्थित आवास पर सम्मानित किया। इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वरीय उपाध्यक्ष नेहा मेहता भी मौजूद रहीं।

30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्ली प्रखंड के बासलुरी गांव की रहने वाली अंजना कुमारी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वुशु (ताओलू स्पर्धा) के विंग चुन और डबल डैगर इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे झारखंड को गौरवान्वित कर दिया।

सम्मान समारोह के दौरान अंजना कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय सुदेश कुमार महतो को देते हुए कहा कि एक साधारण ग्रामीण परिवार की बेटी होने के बावजूद उन्हें वुशु की शुरुआत के लिए आवश्यक खेल किट उपलब्ध कराई गई। साथ ही सिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कोच एस. वाहिद अली के मार्गदर्शन में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला, जिसने उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

अंजना ने कहा कि उनका सपना आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत के लिए और अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा।

इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने अंजना की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की बेटियां आज विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अंजना भविष्य में भी देश और राज्य का नाम रोशन करेंगी तथा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

सम्मान समारोह में झारखंड वुशु के संस्थापक शिवेंद्र नाथ दुबे, अंतरराष्ट्रीय कोच एस. वाहिद अली, प्रकाश कुमार, परवाज़ खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में अंजना की उपलब्धि को झारखंड के खेल इतिहास के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.