हनुमान मंदिर में चोरी से सनसनी

जब भगवान का दरबार ही असुरक्षित, तो आमजन कैसे सुरक्षित? पिठोरिया के केला बागान स्थित मंदिर से तांबा-पीतल की पूजन सामग्री पर चोरों ने किया हाथ साफ, ग्रामीणों में आक्रोश मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केला बागान स्थित हनुमान

Advertisement
  • जब भगवान का दरबार ही असुरक्षित, तो आमजन कैसे सुरक्षित?
  • पिठोरिया के केला बागान स्थित मंदिर से तांबा-पीतल की पूजन सामग्री पर चोरों ने किया हाथ साफ, ग्रामीणों में आक्रोश

मुकेश रंजन

Ranchi : राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केला बागान स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए तांबा और पीतल से निर्मित कई पूजन सामग्रियों की चोरी कर ली। घटना के बाद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार चोर मंदिर से तांबा के दो शेषनाग, एक घंटी, पूजा की थाली, बाल्टी समेत तांबा एवं पीतल के कई कीमती पूजन सामग्री अपने साथ ले गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर परिसर की स्थिति देख स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई।

सामाजिक कार्यकर्ता सोमा उरांव ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि अब मंदिरों में भगवान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे आस्था के केंद्रों को भी नहीं छोड़ रहे।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा कायम रह सके। घटना के बाद क्षेत्र में भय और नाराजगी का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.