बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह निवासी पंकज कुमार ,पिता अजीत अवधिया का चयन लोको पायलट में होने पर शिलाडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार गिरी के द्वारा भगवा गमछा देकर सम्मानित किया गया। वहीं गिरी ने कहा यह काफी सुखद और गौरव की बात है कि हम लोगों के गांव से किसी अभ्यर्थी का लोको पायलट में चयन हुआ है।
हम सबको इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। वहीं मौके पर पंकज कुमार ने कहा कोई भी कार्य में सफलता के लिए मेहनत बहुत जरूरी है, मेहनत और लगन से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। युवाओं से कहा आप सब भी मेहनत करते रहिए सफलता आपको अवश्य मिलेगी। मौके पर कंचन अवधिया, राजन चौधरी,बसंत शर्मा, सूरज सिंह, गौतम सिंह, बबलू पांडेय के अलावा कई लोग उपस्थित थे।



