बारिश के बावजूद फीका नहीं पड़ रहा दुर्गा पूजा का उत्साह

Kolkata। पश्चिम बंगाल में नवमी के बाद दसवीं यानी मंगलवार को भी दोपहर को रुक-रुक कर शुरू हुई हल्की बारिश के बावजूद पूजा घूमने के लिए निकले लोगों के उत्साह मैं कोई कमी नहीं आई है। शहरों व कस्बों में बड़ी संख्या में लोग दशहरा

Advertisement

Kolkata। पश्चिम बंगाल में नवमी के बाद दसवीं यानी मंगलवार को भी दोपहर को रुक-रुक कर शुरू हुई हल्की बारिश के बावजूद पूजा घूमने के लिए निकले लोगों के उत्साह मैं कोई कमी नहीं आई है। शहरों व कस्बों में बड़ी संख्या में लोग दशहरा के अंतिम दिन विसर्जन से पहले कम भीड़ के बीच पूजा पंडालों में देवी दुर्गा का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े हैं। कोलकाता, सिलीगुड़ी, हावड़ा, आसनसोल, दुर्गापुर और कल्याणी में प्रसिद्ध पंडालों के बाहर दोपहर को भी लोगों का हुजूम उमड़ा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दशमी के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी लोगों को विजयादशमी के मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। राज भवन की ओर से भी शुभकामना संदेश राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस ने दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *