आईसेक्ट इंटर कॉलेज के पहले बैच ने 12वीं आर्ट्स में लहराया परचम

Hazaribagh : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा 12वीं आर्ट्स संकाय का परिणाम घोषित होते ही हजारीबाग स्थित आईसेक्ट इंटर कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज के पहले ही बैच के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि नियमित मेहनत और सही

आईसेक्ट इंटर कॉलेज के पहले बैच ने 12वीं आर्ट्स में लहराया परचम
Advertisement

Hazaribagh : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा 12वीं आर्ट्स संकाय का परिणाम घोषित होते ही हजारीबाग स्थित आईसेक्ट इंटर कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज के पहले ही बैच के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि नियमित मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफलता पाई जा सकती है।

Also Read : अदाणी फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया वृक्षारोपण अभियान

कॉलेज के पवन राम ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और कॉलेज टॉपर बने। वहीं मेघा कुमारी ने 78.8 प्रतिशत और साइमा निगार ने 78.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सिंटू कुमार ने 76%, पिंटू कुमार ने 71.8% तथा रानी ने 66.4% अंक प्राप्त किए। कॉलेज के अधिकांश विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।

कॉलेज की प्राचार्या ममता शर्मा ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के मेहनती मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई का नतीजा है। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज का पहला बैच था और इसका उत्कृष्ट प्रदर्शन संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि आईसेक्ट इंटर कॉलेज में कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों की पढ़ाई कराई जाती है। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

कॉलेज में आधुनिक लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा और शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है।

कॉलेज के शिक्षक जैसे एस.एन.के. उपाध्याय, आशा गुप्ता, अभिमन्यु पांडे, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी, बीरेंद्र कुमार, डॉ. बचनदेव राय, प्रियंका मेहता, अर्जुन राणा, संतोष रविदास, सुशांत झा, ऋचा, संजय कुमार और योगेश्वर कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि कॉलेज में कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी मटवारी स्थित कॉलेज कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या 7479708899, 8002748899 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *