युवती ने बहला-फुसला व शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Domchanch/Koderma : नवलशाही थाना इलाके की एक नबालिग युवती से बहला-फुसला व शादी का झांसा देकर जबरन यौन शोषण करने को लेकर एसपी को एक आवेदन दिया गया है. दिए गए आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पुरनाडीह, पोस्ट फुलवरिया, थाना नवलशाही, जिला कोडरमा

युवती ने बहला-फुसला व शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Advertisement

Domchanch/Koderma : नवलशाही थाना इलाके की एक नबालिग युवती से बहला-फुसला व शादी का झांसा देकर जबरन यौन शोषण करने को लेकर एसपी को एक आवेदन दिया गया है. दिए गए आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पुरनाडीह, पोस्ट फुलवरिया, थाना नवलशाही, जिला कोडरमा की रहने वाली हूँ। मैं पिछले साल अपने मौसेरी बहन ग्राम जरीडीह, पत्रालय दुम्मा, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह गयी थी, वहाँ अचानक उस गाँव का विक्रम गोस्वामी पिता भरत गोस्वामी मुझे मिला और बातचीत करने लगा और वह बातचीत करते-करते निकटता बरतते हुए पिछले 06 माह पूर्व मेरे गाँव पुरनाडीह आया। संयोग से उस दिन मेरे माता-पिता घर पर नहीं थे और मैं अकेले घर पर थी। मुझे अकेला पाकर विक्रम गोस्वामी मुझसे जबरन यौन सम्बन्ध बनाया। मैं हल्ला करना चाहती थे, तब वह मेरा मुँह हाथ से बंद कर देता था तथा आश्वासन दे रहा था कि चुप रहो तुमसे शादी कर लूँगा और मैं चुप नहीं होने का प्रयास की तब वह जान से मारने का धमकी दिया, तब मैं मजबूरी में उस समय चुप हो गयी और किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी। आगे आवेदन में कहा गया है जब मेरे परिवारवाले सोमवार को मौसी रूबी देवी की सास के दाहसंस्कार में गिरिडीह गए थे, तब मुझे अकेला जानकर मेरे घर अचानक आ गया और मेरे साथ जबरन यौन सम्बन्ध बनाया।

उस दिन कई बार मेरे साथ जोर जबरदस्ती किया, जिसको अगल-बगल के लोग किसी तरह जब जान गये तब उसे पकड़ने के लिए गाँव वाले आने लगे तब उसका आने का भनक पाकर विक्रम गोस्वामी वहां से भाग गया। मैं अपनी माता को फोन से सारी बात बता दी, तब मेरे माता-पिता रात लगभग 12 बजे घर आये और सारी बात तब उन्हें मैं बता दी। मेरे माता-पिता दिनांक 10/12/2024 को सुबह उक्त विक्रम गोस्वामी के घर जाकर जब उसके माता-पिता को बताये, तब वे कहा कि सम्बन्ध बना लिया है। तब दहेज देने पर शादी कर देंगे और बाद में झगड़ा करने पर उतर गये, उन्होंने विक्रम गोस्वामी एवं उसके माँ-बाप के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *