दूषित भोजन खाने से देर रात 40 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर में दूषित भोजन खाने से मैरीटोरियस स्कूल के 40 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। इन बच्चों को संगरूर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जहां बच्चाें की निगरानी कर रही हैं वहीं शुक्रवार

Advertisement

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर में दूषित भोजन खाने से मैरीटोरियस स्कूल के 40 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। इन बच्चों को संगरूर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जहां बच्चाें की निगरानी कर रही हैं वहीं शुक्रवार रात बच्चों ने जो भोजन खाया था, उसके सैंपल लिए गए हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस ने खाना मुहैया कराने वाले ठेकेदार को हिरासत में लिया है।

सरकारी मैरीटोरियस स्कूल में शुक्रवार रात सामान्य की भांति बच्चों ने खाना खाया। खाना खाने के कुछ घंटे बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और बच्चों ने उल्टियां करनी शुरू कर दी। कई बच्चों के मुंह से झाग निकलनी शुरू हो गई। देर रात 18 स्कूली बच्चों को संगरूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद शनिवार सुबह भी 20 बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चों का आरोप है कि दीपावली के बाद उन्हें घटिया स्तर का खाना दिया जा रहा है। इस संबंध में वह कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कई बार उन्हें परोसे जाने वाले खाने में कीड़े-मकोड़े भी मिलते हैं। संगरूर के एसएमओ डॉ.कृपाल सिंह के अनुसार हालात में सुधार होने के बाद 14 बच्चों को छुट्टी दे दी गई है जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।

इस बीच शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के निर्देश पर पुलिस ने खाना सप्लाई करने वाले ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि खाने की सैंपल ले लिए गए हैं। मेडिकल टीम को स्कूल में ही नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.