पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 12 लोगों का आज अंतिम संस्कार, परिजनों ने दी विदाई

नई दिल्ली/श्रीनगर/कानपुर/ रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 12 मृतकों को आज गुरुवार को अंतिम विदाई दी जा रही है। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शोक में डूबे परिजन और हजारों की

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 12 लोगों का आज अंतिम संस्कार, परिजनों ने दी विदाई
Advertisement

नई दिल्ली/श्रीनगर/कानपुर/ रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 12 मृतकों को आज गुरुवार को अंतिम विदाई दी जा रही है। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शोक में डूबे परिजन और हजारों की संख्या में मौजूद लोग नम आंखों से अपने प्रियजनों को विदाई दे रहे हैं।

Also Read : पाकिस्तान में गरीबी बढ़ेगी, लोगों को करना पड़ेगा गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना, विश्व बैंक ने किया आगाह

कानपुर के शुभम द्विवेदी का शव बुधवार रात लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा, जहां शोक का माहौल था। पिता संजय द्विवेदी गम से टूट पड़े और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम से लिपटकर रो पड़े। उन्होंने कहा, “दो टके के आतंकवादी भारत सरकार को चुनौती देकर चले गए। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

गुजरात के यतीशभाई सुधीरभाई परमार और उनके बेटे स्मित यतीशभाई परमार की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया।

पुणे में संतोष जगदाले को उनकी बेटी असावरी ने मुखाग्नि दी। बेटी की इस अंतिम विदाई ने हर किसी का दिल दहला दिया।

अन्य मृतकों में शामिल हैं:

इंदौर के सुशील नथानियल

रायपुर के दिनेश मिरानिया

ओडिशा के प्रशांत सतपथी

जयपुर के CA नीरज उधवानी

बिहार के IB ऑफिसर मनीष रंजन

पुणे के कौस्तुभ गणबोटे

बेंगलुरु के मंजूनाथ और भारत भूषण

गुजरात के तीन अन्य मृतक

देश भर में इन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। केंद्र सरकार ने इस आतंकी हमले को गंभीरता से लिया है और जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पूरे देश की निगाहें अब सरकार की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *