रामनवमी को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Barkatha : बरकट्ठा थाना परिसर में रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने की जबकि संचालन थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता ने किया। बैठक में सीओ श्रवण कुमार झा, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ

रामनवमी को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Advertisement

Barkatha : बरकट्ठा थाना परिसर में रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने की जबकि संचालन थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता ने किया। बैठक में सीओ श्रवण कुमार झा, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश्वर कुमार, पुलिस निरीक्षक मो इमदाद अंसारी, गोरहर थानाप्रभारी सोनू कुमार उपस्थित थे। बैठक में गोरहर और बरकट्ठा थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा के सदस्यों को दिशा-निर्देश देते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि सरकारी गाइड लाइन के तहत त्योहार को मनायें। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

वहीं प्रशासन के द्वारा तय किए गए पूर्व निर्धारित मार्ग से ही जुलूस को निकालें। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वालों पर इस बार प्रशासन की कड़ी नजर रखी जा रही है। शांति सौहार्द को बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में पूर्व मुखिया बसंत साव, दर्शन सोनी, संजय गुप्ता, केदार साव, रघुवीर महतो, इंद्रजीत प्रसाद, सूरज मोदी, चंद्रदीप पांडेय, लालमोहन प्रसाद, सरयू प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, उमेश यादव, रामखेलावन यादव, वीरेंद्र कुमार शर्मा, त्रिवेणी यादव, संतोष कुमार देव, भीम प्रसाद, मुंशी पासवान, मुकेश यादव, मुकेश सोनी रितलाल प्रसाद राजकुमार गिरी नरेंद्र सिंह समेत आदि लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.