श्री श्री महावीर मंडल अरसडे ने स्थगित किया खेल प्रदर्शन

Ranchi : श्री-श्री महावीर मंडल शिव मंदिर बहोदरी के कार्यकारणी सदस्यों ने बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता फूलचंद टोप्पो ने की। सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष स्व. अनिल टाइगर के निधन पर रामनवमी पर्व में मंदिर परिसर पर अस्त्र-शस्त्र

श्री श्री महावीर मंडल अरसडे ने स्थगित किया खेल प्रदर्शन
Advertisement

Ranchi : श्री-श्री महावीर मंडल शिव मंदिर बहोदरी के कार्यकारणी सदस्यों ने बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता फूलचंद टोप्पो ने की। सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष स्व. अनिल टाइगर के निधन पर रामनवमी पर्व में मंदिर परिसर पर अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता , किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र का उपयोग नहीं किया जाएगा । वक्ताओं ने कहा अनिल टाइगर कि निर्मम हत्या से आहत है। उनके द्वारा किए गए कार्य को भूलाया नहीं जा सकता ।

निर्णय हुआ कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार से भव्य आयोजन नहीं किया जाएगा । सादगी तरीके से सभी अखाड़ा आएंगे और मंदिर में झंडे का मिलान करके पुनः शांतिपूर्वक वापस जाएंगे। इस मौके पर समिति के सदस्य चंद्रदीप कुमार, नीरज कुमार यादव, रिंकू यादव, राम सिंह, सुजीत कृष्णा, धनंजय सिंह, मनोज यादव, राजू नायक, ओपी, विकास, रमेश, धाधू, संदीप , पप्पू उपस्थित रहे।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.