सिलेंडर चोरी कर खेत में सो गए चोर, सुबह ग्रामीणों ने पकड़ा

Barabanki : Barabanki के दरियाबाद क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी प्राथमिक विद्यालय से मिड-डे मील में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कर चोर भाग तो गए, लेकिन थकान के कारण पास के खेत में ही

सिलेंडर चोरी कर खेत में सो गए चोर, सुबह ग्रामीणों ने पकड़ा
Advertisement

Barabanki : Barabanki के दरियाबाद क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी प्राथमिक विद्यालय से मिड-डे मील में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कर चोर भाग तो गए, लेकिन थकान के कारण पास के खेत में ही सो गए। सुबह जब ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर चुराया सिलेंडर

जानकारी के मुताबिक दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के सराय शाह आलम गांव में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल में चोरी की घटना का पता चला। चोरों ने स्कूल की रसोई का ताला तोड़ दिया और मिड-डे मील में उपयोग होने वाला एलपीजी सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

सुबह गांव के प्रधान प्रतिनिधि फुरकान अहमद टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने सरसों के खेत में एक युवक को संदिग्ध हालत में गैस सिलेंडर छिपाते हुए देखा। शक होने पर उन्होंने उसका पीछा किया और पास के प्राथमिक विद्यालय में जाकर जांच की। वहां किचन का ताला टूटा हुआ मिला।

ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी

फुरकान अहमद ने तुरंत युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गयास के रूप में हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

फरार साथी की तलाश में पुलिस

पूछताछ के दौरान आरोपी गयास ने बताया कि वह अपने साथी लवकुश के साथ चोरी करने आया था। दोनों ने स्कूल से सिलेंडर चुराया, लेकिन पकड़े जाने के डर से उन्होंने उसे सरसों के खेत में छिपा दिया।

पुलिस ने खेत से चोरी हुआ सिलेंडर बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी लवकुश की तलाश जारी है।

पुलिस का बयान

दरियाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार आरोपी गयास को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि जिले में सिलेंडर की कमी के कारण इस तरह की चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.