कांके ग्रिड से सीधा कनेक्शन, अब नहीं होगी बिजली कटौती

Ranchi : बिजली संकट से जूझ रहे कांके और सुतियाम्बे क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र, सुतियाम्बे को सीधे कांके ग्रिड से जोड़ा गया है, जिससे बिजली की गुणवत्ता, स्थिरता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस

कांके ग्रिड से सीधा कनेक्शन, अब नहीं होगी बिजली कटौती
Advertisement

Ranchi : बिजली संकट से जूझ रहे कांके और सुतियाम्बे क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र, सुतियाम्बे को सीधे कांके ग्रिड से जोड़ा गया है, जिससे बिजली की गुणवत्ता, स्थिरता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस कनेक्शन से सुतियाम्बे, कांके और आसपास के शहरी व ग्रामीण इलाकों को ऊर्जा आपूर्ति में स्थायित्व मिलेगा।

Also Read : प्रतिभा का पर्व! प्रस्तावित उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह ने रचा प्रेरणा का इतिहास

सहायक विद्युत अभियंता पंकज कुमार ने जानकारी दी कि पहले भी इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति कांके ग्रिड से होती थी, लेकिन कई तकनीकी अड़चनों के कारण लगातार वोल्टेज फ्लकचुएशन, बार-बार बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर पर अतिरिक्त भार जैसी समस्याएं सामने आती थीं।

अब इस नई 33 केवीए डायरेक्ट लाइन से न केवल इन समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र के उद्योगों, शिक्षा संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

इस बदलाव के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:

  • लगातार बिजली कटौती से राहत

  • वोल्टेज में स्थिरता और सुधार

  • ट्रांसफॉर्मर पर भार कम होगा

  • शहरी और ग्रामीण इलाकों में संतुलित बिजली वितरण

  • व्यवसायिक और सामाजिक गतिविधियों को मजबूती

स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने इस पहल के लिए बिजली विभाग का आभार जताया है और उम्मीद जताई कि अब उन्हें गुणवत्तापूर्ण और लगातार बिजली आपूर्ति मिलेगी।

बिजली विभाग की ओर से अपील भी की गई है कि उपभोक्ता विभाग के साथ सहयोग बनाए रखें और सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयासों में सहभागी बनें।

इस नई पहल से सुतियाम्बे क्षेत्र के बिजली भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी, और लोगों को बार-बार की परेशानियों से स्थायी छुटकारा मिल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.