मेदिनीननगर। पलामू जिला स्थित बाल सुधार गृह से तीन कैदी फरार हो गये हैं। इसकी सूचना मिलते ही जेल सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है। फरार कैदी रामगढ़, मनातू और पाटन इलाके के रहने वाले हैं।
बाल सुधार गृह के संचालक ने मेदिनीनगर शहर थाना में तीन कैदियों के फरार होने की सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस तीनों कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




