पशु तस्करी मामले में शामिल तीन तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में अभियान चलाकर 10 मवेशियों को लेकर जा रहे एक वाहन को जब्त करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह 5

Advertisement

गुवाहाटी। गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में अभियान चलाकर 10 मवेशियों को लेकर जा रहे एक वाहन को जब्त करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह 5 बजे जोराबाट पुलिस चौकी प्रभारी कपिल पाठक के नेतृत्व में चौदह माइल इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान बोलोरो पिकअप (एएस-01एलसी-2017) को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहन में अवैध तरीके से 10 मवेशियों को मोरीगांव जिला के मायंग से मेघालय के पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था।

इस मामले में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान महरुद्दीन अली, उमर फारूक और समसुल आलम के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी तस्कर मोरीगांव जिला के मायंग रहने वाले बताए गए हैं।

जब्त किए गए वाहन में बड़े ही शातिराना तरीके से सभी पशुओं की तस्करी की जा रही थी। बाहर से देखने से इस तरह का लग रहा था कि वाहन में पानी भरकर जिंदा मछली को मछली बाजार तक ले जाया जा रहा है। जांच में पता चला कि मछली की आड़ में मवेशियों की तस्करी की जा रही थी।

पकड़े गए पशु तस्करों ने बताया कि इन दिनों राज्य में नए-नए तरीके से वाहनों में पशु को लाया जा रहा है, ताकि पुलिस को इसका पता न लग सके। ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद मवेशियों की तस्करी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.