TPC जोनल कमांडर की गोली मारकर हत्या

Hazaribagh : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब गेरुआ नदी के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुख्यात उग्रवादी संगठन TPC (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के जोनल कमांडर अनीश अंसारी

TPC जोनल कमांडर की गोली मारकर हत्या
Advertisement

Hazaribagh : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब गेरुआ नदी के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुख्यात उग्रवादी संगठन TPC (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के जोनल कमांडर अनीश अंसारी के रूप में की गई है।

Also Read : दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की जान गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना केरेडारी-बुंडू रोड पर स्थित गेरुआ नदी के पास हुई। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

अनीश अंसारी के सीने में गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में संगठन के अंदर चल रहे आपसी विवाद को इस हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि यह हत्या संगठन के भीतर वर्चस्व की लड़ाई या निजी दुश्मनी का नतीजा हो सकती है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की असल वजह सामने आ सके। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि क्या हत्या के पीछे कोई बाहरी उग्रवादी गुट या आपराधिक गिरोह शामिल है।

केरेडारी थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी दी कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है और सुराग जुटाने के लिए घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि TPC झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय एक उग्रवादी संगठन है, और अनीश अंसारी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। ऐसे में उसकी हत्या उग्रवादी हलकों में हलचल मचा सकती है।

स्थानीय लोगों में घटना के बाद खौफ का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *