प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को मिला चुनाव प्रबंधन प्रशिक्षण

Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की पहल और निर्देश पर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के 6 प्रशिक्षु पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए निर्वाचन मामलों से संबंधित एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित इस एक

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारि
Advertisement

Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की पहल और निर्देश पर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के 6 प्रशिक्षु पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए निर्वाचन मामलों से संबंधित एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षु पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला के आरंभ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को निर्वाचन कार्य की महत्ता के बारे में बताया एवं निर्वाचन कार्यों के कुशल प्रबंधन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोक प्रशासकों से जो अपेक्षाएं हैं उनके बारे में विस्तार से बताया।

शैल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी ने फिजियोथेरेपिस्ट को किया सम्मानित

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए के रवि कुमार ने न केवल अपने प्रशासकीय अनुभव को प्रशिक्षु अधिकारियों के बीच साझा किया बल्कि उन्हें भविष्य में बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षु पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिन क्रियाकलापों के बारे में पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया उनमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची, मतदान केंद्र, स्वीप, चुनाव साक्षरता क्लब, जिला चुनाव प्रबंधन योजना, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, ईआरओ नेट, आईटी टूल आदि शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें वोटर टर्नआउट प्लान 2024 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में श्रुति राजलक्ष्मी, रवि कुमार, दीपेश कुमारी, प्रांजल, कृष्णकांत कांवरिया व सुलोचना मीना ने प्रशिक्षण लिया। कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओएसडी गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धनबाद पूर्णिमा कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी हजारीबाग सुनील कुमार सिंह, एनएलएमटी एसएन जमील आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *