टीएसपीसी के छह नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सली संगठन टीएसपीसी के छह बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों में बालूमाथ निवासी सबजोनल कमांडर नारायण गंझू उर्फ आदित्य , पांकी निवासी आलोक यादव

टीएसपीसी के छह नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार
Advertisement

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सली संगठन टीएसपीसी के छह बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार नक्सलियों में बालूमाथ निवासी सबजोनल कमांडर नारायण गंझू उर्फ आदित्य , पांकी निवासी आलोक यादव ,लेस्लीगंज निवासी एरिया कमांडर अमित दुबे, चतरा निवासी महेंद्र ठाकुर, चंदवा निवासी संजय उरांव और चतरा का इमरान अंसारी शामिल है।गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने चार राइफल, एक पिस्टल तथा 1100 से अधिक गोलियां बरामद की है।

शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के लिए बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेसाबार-भांग जंगल में जमे हुए हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी की गई। छापेमारी का दौरान पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में नक्सलियों की निशानदेही पर चार राइफल ,एक पिस्टल, 1100 से अधिक गोलियां, नक्सली पर्चा, मोबाइल तथा सिम कार्ड बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा क्षेत्र में हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी नक्सलियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। नक्सलियों की ओर से लातेहार के अलावे आसपास के दूसरे जिलों में भी विभिन्न घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इनकी गिरफ्तारी से नक्सली संगठन टीएसपीसी काफी कमजोर हुआ है।

नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया छापेमारी अभियान में डीएसपी विनोद रवानी, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बरियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, मनिका थाना प्रभारी शशि, सब इंस्पेक्टर राजा दिलावर, विक्रांत उपाध्याय, रंजन पासवान, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.