चाल धंसने से दो मजदूरों की हुई मौत

Ramgarh : हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरुंगा जंगल में कोयले का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। मजदूर अवैध माइंस में घुसकर कोयले का खनन कर रहे हैं। शनिवार की शाम लुरुंगा जंगल में अवैध माइंस में चाल धंसने से

चाल धंसने से दो मजदूरों की हुई मौत
Advertisement

Ramgarh : हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरुंगा जंगल में कोयले का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। मजदूर अवैध माइंस में घुसकर कोयले का खनन कर रहे हैं। शनिवार की शाम लुरुंगा जंगल में अवैध माइंस में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत होने की खबर है। मृतको में लुरूंगा बस्ती निवासी राहुल कुमार गंझू और रवि कुमार गंझू नामक युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग घटनास्थल पर जुड़ गए और सब को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मामले में हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह यह पता चला है की मोटरसाइकिल से कुछ मजदूर कोयला निकालने के लिए गए हुए थे। जिसमें से दो मजदूर चाल धंसने से मरे हैं। इस मामले में ग्रामीणों के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *