लातेहार में पांच लाख के इनामी समेत दो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (JJMP) के दो सक्रिय उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में पांच लाख रुपये के इनामी ब्रजेश यादव और अवधेश लोहरा शामिल हैं। दोनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय

Advertisement

Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (JJMP) के दो सक्रिय उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में पांच लाख रुपये के इनामी ब्रजेश यादव और अवधेश लोहरा शामिल हैं। दोनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आत्मसमर्पण किया।

ब्रजेश यादव गुमला जिले का निवासी है और उस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था, जबकि अवधेश लोहरा लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आत्मसमर्पण के दौरान पलामू रेंज के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और लातेहार एसपी कुमार गौरव ने दोनों उग्रवादियों को माला पहनाकर समाज की मुख्यधारा में स्वागत किया।

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार की नई दिशा नीति के तहत नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक लातेहार जिले में 21 उग्रवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बाकी नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण की अपील की।

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल जिले में सिर्फ 4-5 नक्सली सक्रिय हैं और मार्च 2026 तक लातेहार को पूरी तरह नक्सल मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “नक्सली या तो आत्मसमर्पण करेंगे या मारे जाएंगे।”

इस मौके पर एसएसबी कमांडेंट राजेश सिंह, सीआरपीएफ कमांडेंट याद राम बुनकर सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *