सीएम से अंडर-14 फुटबॉल टीम ने मुलाकात की, राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर दी बधाई

Ranchi : मंगलवार को झारखंड की अंडर–14 बालक फुटबॉल टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

सीएम से अंडर-14 फुटबॉल टीम ने मुलाकात की, राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर दी बधाई
Advertisement

Ranchi : मंगलवार को झारखंड की अंडर–14 बालक फुटबॉल टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की प्रतिभा और समर्पण झारखंड के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में झारखंड के खिलाड़ी खेल जगत में नए आयाम स्थापित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के उमरिया में 1 से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की अंडर–14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में पंजाब को 6–5 से हराया। यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के बैनर तले आयोजित की गई थी।

प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य सरकार की खेल नीतियों और प्रोत्साहन योजनाओं से उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार प्रेरणा मिल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *