वास्तु ज्योतिष परामर्श केंद्र का हुआ उद्घाटन

Ranchi : मोराबादी चंदवे मुख्य मार्ग के बोड़ेया छठ पूजा घाट के समीप राज्य के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित अजय कुमार मिश्र के वास्तु ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र सह श्री लक्ष्मी पूजा भंडार का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुखिया संघ झारखंड के अध्यक्ष सह प्रवक्ता जनजाति

वास्तु ज्योतिष परामर्श केंद्र का हुआ उद्घाटन
Advertisement

Ranchi : मोराबादी चंदवे मुख्य मार्ग के बोड़ेया छठ पूजा घाट के समीप राज्य के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित अजय कुमार मिश्र के वास्तु ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र सह श्री लक्ष्मी पूजा भंडार का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुखिया संघ झारखंड के अध्यक्ष सह प्रवक्ता जनजाति सुरक्षा मंच सोमा उरांव एवं विश्वकर्मा पाहन ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सोमा उरांव ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से स्थानीय लोगों तथा दूर दराज से आने वाले लोगों को आचार्य अजय कुमार मिश्र के ज्योतिष, वास्तु एवं हस्त रेखा आदि विषय ज्ञान का लाभ मिल सकेगा।

वहीं पंडित अजय कुमार मिश्र ने बताया कि इस केंद्र में वास्तु एवं ज्योतिषीय परामर्श के साथ शुद्ध ग्रह रत्न, पूजन सामग्री आदि सस्ते दर पर मिल सकेगी। व्यवसाय, रोजगार में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। इस अवसर पर अभय तिवारी, मनोज तिवारी, राकेश राय, कमलकांत दूबे, सुकेश तिवारी, रंजन वर्मा, आनंद कुमार सिन्हा, राम मनोहर मिश्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *