संगठन विस्तार और सेवा संकल्प का संगम: झारखंड में नई ऊर्जा के साथ सक्रिय हुआ विहिप

Ranchi : विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक शक्तिआश्रम, प्रांत कार्यालय किशोरगंज, रांची में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में हाल ही में आयोजित रामोत्सव, हनुमान जन्मोत्सव, अंबेडकर जयंती एवं सीता नवमी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई और उन्हें और प्रभावी

संगठन विस्तार और सेवा संकल्प का संगम: झारखंड में नई ऊर्जा के साथ सक्रिय हुआ विहिप
Advertisement

Ranchi : विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक शक्तिआश्रम, प्रांत कार्यालय किशोरगंज, रांची में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में हाल ही में आयोजित रामोत्सव, हनुमान जन्मोत्सव, अंबेडकर जयंती एवं सीता नवमी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई और उन्हें और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।

सेवा कार्यों को गति देने हेतु विभिन्न जिलों में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं संस्कार केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी जिलों में पनशाला खोलने का भी संकल्प लिया गया, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

बैठक में मई-जून माह में आयोजित होने वाले परिषद शिक्षा वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग एवं मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही 9-10 मई तक जिला एवं 17 मई तक प्रखंड स्तर की बैठकों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र साहू, चितरंजन कुमार, मिथिलेश्वर मिश्र सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *