गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। पहले चरण में 89 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा

Advertisement

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। पहले चरण में 89 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है।

पहले चरण में 788 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। आमतौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य तौर पर चुनावी मुकाबला होता रहा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *