रिफाइनरी में तैनात सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने की आत्महत्या

बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी में तैनात औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रिफाइनरी टाउनशिप आवासीय क्वार्टर की है। मृतका खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया निवासी अजय कुमार झा की पत्नी ललिता

Advertisement

बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी में तैनात औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रिफाइनरी टाउनशिप आवासीय क्वार्टर की है।

मृतका खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया निवासी अजय कुमार झा की पत्नी ललिता देवी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां कि मृतका के पुत्र सहित अन्य परिजनों के आने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि औद्योगिक सुरक्षा बल में कार्यरत अजय कुमार झा फिलहाल बरौनी रिफाइनरी में तैनात है तथा रिफाइनरी टाउनशिप में रहता है। शुक्रवार की रात जब ड्यूटी पर से लौटे तो कमरे में पंखा से रस्सी के सहारे लटकी पत्नी शव मिला। इसके बाद सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, सीआईएसएफ भी मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पति घटना के संबंध में कुछ नहीं बता रहा है, लेकिन सदर अस्पताल में मौजूद परिजनों का कहना है कि सीआईएसफ का जवान अजय कुमार झा बराबर अपने पत्नी को प्रताड़ित करता था। इसी को लेकर पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने रख की रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर पंखा में लटक कर आत्महत्या कर ली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.