झारखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना की ₹85 करोड़ की राशि खातों में पहुंची

Ranchi : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले के 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों को अप्रैल माह की ₹2500 की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में आधार बेस्ड भुगतान के जरिए ट्रांसफर कर दी गई है। इस दौरान कुल ₹85 करोड़ 01

झारखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना की ₹85 करोड़ की राशि खातों में पहुंची
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले के 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों को अप्रैल माह की ₹2500 की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में आधार बेस्ड भुगतान के जरिए ट्रांसफर कर दी गई है। इस दौरान कुल ₹85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि वितरित की गई।

Also Read : झारखंड सरकार और आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी की पहल पर नशा मुक्त भारत हेतु प्रशिक्षण

जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के लाभार्थियों को भुगतान किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, अनगड़ा में 14022, बेड़ो में 16874, बुंडू में 7385, बुढ़मू में 14812, चान्हो में 16525, ईटकी में 8554, कांके में 28432, खलारी में 7631, लापुंग में 8770, मांड में 19941, नगड़ी में 5140, नामकुम में 14436, ओरमांझी में 16560, राहे में 8154, राटू में 15002, सिल्ली में 17745, सोनाहातू में 11236, तमाड़ में 15387 लाभुक शामिल हैं।

वहीं रांची नगर निगम के शहरी क्षेत्रों में अरगोड़ा से 13575, बड़गाईं से 10030, हेहल से 16376, सदर से 25634, कांके से 997, नगड़ी से 6689, नामकुम से 7086 और बुंडू नगर पंचायत से 3070 लाभुकों को भुगतान किया गया है।

रांची उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अपील की है कि वे लाभुक जिनका आवेदन पहले से स्वीकृत है लेकिन उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, वे जल्द से जल्द अपना आधार सीडिंग कराएं ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य प्रगति पर है। सत्यापन पूरा होते ही शेष पात्र लाभुकों को भी योजना की राशि प्रदान की जाएगी। जिन लाभार्थियों का सत्यापन अभी बाकी है, वे आंगनबाड़ी सेविकाओं से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और प्रक्रिया पूर्ण करें।

यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता और सम्मान प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में सहायक साबित हो रही है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *